MissMalini logo
नीतू सिंह की बर्थडे पार्टी पर करण जोहर ने भी किया उन्हें जॉइन

नीतू सिंह की बर्थडे पार्टी पर करण जोहर ने भी किया उन्हें जॉइन

Yashi Verma
Neetu Kapoor, Riddhima Kapoor Sahni and Ranbir Kapoor (Source: Instagram | @riddhimakapoorsahniofficial)

बीते रोज़ नीतू कपूर जी ने अपना 62वा बर्थडे सेलिब्रेट किया। उनके ख़ास दिन को और भी ज़्यादा ख़ास बनाने के लिए उनकी बेटी, रिद्धिमा कपूर साहनी और बेटे रणबीर कपूर ने एक छोटी सी पार्टी रखी। कल रिद्धिमा ने पार्टी की कुछ तसवीरें शेयर की थी, जिसमे रणबीर, नीतू जी और रिद्धिमा नज़र आ रहे थे। और आज नीतू जी ने कुछ तसवीरें शेयर की जिसमे उनके और भी करीबी लोग थे।

नीतू जी ने सेलिब्रेशन की कुछ प्यारी तसवीरें शेयर की जिसमे वो रणबीर, रिद्धिमा, अगस्त्या नंदा, रीमा जैन और करण जोहर के साथ केक काटते हुए नज़र आ रही हैं। दूसरी तस्वीर में रणबीर उन्हें प्यारा सा हग दे रहे है। उन्होंने इन तस्वीरों का कैप्शन लिखा,’अमीर वो हैं जिनके पास अच्छे रिलेशनशिप्स हैं’, और उन्हें अपने इन सभी चाहने वालों के आस पास रिचेस्ट फील होता है।

यहाँ देखिये –

आपको बता दूँ, सुशांत सिंह राजपूत की डेथ के बाद ये करण का पहला सोशल मीडिया अपीयरेंस है। उन्होंने सभी नेपोटिज़म पर उठ रहे सवाल और ऑनलाइन मिल रहे हेट्रेड के बाद मामी बोर्ड में भी अपना रिजेक्शन दाल दिया था। इतना ही नहीं, हाल ही में करण के एक करीबी दोस्त ने ये भी बताया के ऑनलाइन मिल रहे हेट और ट्रोल्स से करण बहुत परेशान हैं।