Anushka Sharma Celebrity Beauty Look | (Source: Instagram | @subbu28)
Anushka Sharma | (Source: Instagram | @subbu28)

ओम राउत की तानाजी द अनसंग हीरो आने के बाद हम उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे और फिर कुछ ही दिन पहले हमें सरप्राइज़ मिला जब ओम की अगली फ़िल्म आदिपुरुष का अनाउंसमेंट हुआ। आपको बता दूँ आदिपुरुष बुराई पर अच्छाई की जीत, यानि रामायण पर आधारित है। इस फ़िल्म में प्रभास श्री राम बनकर और सैफ अली खान लंकेश बनकर नज़र आने वाले हैं। फ़िल्म के दो मुख्य किरदारों के नाम तो हम जान चुके हैं लेकिन अब हम बाकी की कास्ट के नाम जानने के लिए बहुत क्यूरियस हैं।

हाल ही में खबर आई थी के कियारा अडवाणी आदिपुरुष में देवी सीता का किरदार निभा सकती हैं। हालाँकि अब हमें इससे जुड़ी एक नई खबर मिली है। पिंकविला की रिपोर्ट्स की मानें तो देवी सीता का किरदार के लिए ओम राउत की पहली पसंद अनुष्का शर्मा है। जी हाँ, आपने सही सुना। पोर्टल के एक ट्रेड सोर्स ने इस बात का खुलासा किया।

सोर्स ने कहा –

अनुष्का रोल के लिए टॉप कंटेंडर हैं। ओम ने उनसे मिलकर पूरा आईडिया नरेट किया और उन्हें ओम का विज़न बहुत पसंद आया।  उनकी मीटिंग का काफी पॉज़िटिव आउटकम था और चांसेस बहुत ज़्यादा हैं के अनुष्का स्क्रीन पर सीता का किरदार निभा सकती हैं।

हाल ही में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपने प्रेगनेंसी की न्यूज़ अनाउंस की थी। उनकी ड्यू डेट जनवरी के लगभग होगी। तो अब फ़िल्म कब और कैसे शुरू होगी इस बारे में भी सोर्स ने बात की।

सोर्स ने कहा –

अनुष्का मोस्टली अपनी डिलीवरी के 2 महीने के बाद शूट करने के लिए रेडी होंगी। ओम जनवरी में फ़िल्म की शूटिंग शुरू करना चाहते हैं और चूंकि आदिपुरुष रामायण पर आधारित है, तो वो पहले उन सीन्स की शूटिंग कर लेंगे जिनमे अनुष्का की ज़रूरत नहीं है। वो प्रभास और सैफ के कनफ्लिक्ट के साथ शूट शूरु करेंगे। हालाँकि ये अभी कन्फर्म नहीं हुआ है। अनुष्का ओम की पहली पसंद है लेकिन अभी उनका कॉन्ट्रैक्ट साइन करना बाकी है।

अनुष्का सीता माँ के किरदार के लिए एकदम परफेक्ट चॉइस है, हैना?