Sharad Malhotra, (Source: Instagram | @sharadmalhotra009 )
Sharad Malhotra, (Source: Instagram | @sharadmalhotra009 )

कोविड-19 का कहर दिन ब दिन बढ़ते जा रहा है। हर रोज़ डेज़ह में कईं नए केसेस आ रहे हैं। हालाँकि अच्छी बात ये है के इंडिया का रिकवरी रेट भी काफी अच्छा है। बात करें एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की तो इस इंडस्ट्री के भी बहुत से लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं और हाल ही में जिनका नाम आया था वो हैं नागिन 5 फेम शरद मल्होत्रा। शरद का कोविड -19 टेस्ट कुछ ही दिन पहले पॉज़िटिव आया था। इस खबर के बाद उनके सभी फैन्स के दुआ करने लगे थे के शरद जल्दी से ठीक हो जाएं। और अब लगता है सबकी ये दुआ क़ुबूल हो चुकी है क्योंकि हाल ही में शरद ने अपने सोशल मीडिया के ज़रिए बताया है के उनका टेस्ट नेगेटिव आया है।

शरद ने लिखा ‘नेगेटिव शब्द कभी इतना अच्छा नहीं लगा’। इसी के साथ उन्होंने अपनी वाइफ रिप्सी भाटिया के साथ उन सभी लोगों का शुक्रिया किया जिन्होंने इस मुश्किल समय शरद का साथ दिया। साथ ही उन्होंने अपने चाहने वालों की दुआ और प्यार के लिए भी शुक्रियादा किया।

इसके साथ ही शरद ने कोविड-19 का शुक्रियादा भी किया, उन्होंने कहा के अगर ये आइसोलेशन नहीं होता तो वो अपने अंदर छुपे एक नए इंसान को नहीं पहचान पाते और उन्हें ये भी नही पता लग पाता के कितने लोग उनसे कितना प्यार करते हैं।

यहाँ देखिये पोस्ट-

हम दुआ करते हैं के शरद की तरह कोविड 19 से लड़ रहे सभी लोग जल्दी से ठीक हो जाएं।