MissMalini logo
वरुण धवन और नताशा दलाल बंधे शादी के बंधन में, यहाँ देखिये तस्वीरें

वरुण धवन और नताशा दलाल बंधे शादी के बंधन में, यहाँ देखिये तस्वीरें

Yashi Verma
Varun Dhawan, Natasha Dalal, (Instagram | @varundvn_lovers_fans)

वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी का हम सभी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। इन लव बर्ड्स की शादी की खबरें साल 2020 से आ रही थी हालाँकि पैंडेमिक के चलते ये हो नहीं पाया। लेकिन कुछ ही समय पहले खबर आई थी के वरुण और नताशा अलीबाग में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। जब से ये खबर आई थी तभी से हम इन चाइल्ड हुड स्वीट हार्ट्स की शादी के लिए बहुत एक्साइटेड थे और आज हमारा ये इंतज़ार खत्म हुआ क्योंकि आज वरुण और नताशा शादी के बंधन में बंध चुके हैं।

खबर आई थी के वरुण और नताशा 24 जनवरी यानि आज शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इन दोनों की शादी में कैमरा अलाउड नहीं थे, लेकिन फिर भी हम सभी दूल्हा और दुल्हन की तस्वीरें देखना चाह है थे। खबरों में आ रहा था के वरुण शादी के बाद खुद अपनी और नताशा की तस्वीरें शेयर करेंगे और उन्होंने ये वादा निभाया भी क्योंकि अभी कुछ ही समय पहले वरुण ने शेयर की है अपनी लेडी लव के साथ अपनी प्यारी सी तस्वीरें।

वरुण और नताशा दोनों ही इन तस्वीरों में बहुत खुश नजर आ रहे हैं।

यहाँ देखिये-

है ना कितनी प्यारी तसवीरें?

हम सभी नताशा और वरुण को उनकी ज़िंदगी के इस नए सफर के लिए ढ़ेर सारी बधाइयाँ देते हैं।