MissMalini logo
गणपत में टाइगर श्रॉफ के साथ क्रिति सैनन आएंगी नज़र, यहाँ देखिये उनका फर्स्ट लुक

गणपत में टाइगर श्रॉफ के साथ क्रिति सैनन आएंगी नज़र, यहाँ देखिये उनका फर्स्ट लुक

Yashi Verma
Tiger Shroff and Kriti Sanon

बॉलीवुड के ऑल राउंडर टाइगर श्रॉफ की आने वाले दिनों में काफी फिल्में आने वाली हैं। कुछ ही दिनों पहले हमें बाघी 4 और हीरोपंती 2 के बारे में तो पता चला ही था इसी के साथ कुछ महीनों पहले टाइगर ने अपनी एक और फ़िल्म की अनाउंसमेंट की थी। मैं बात कर रही हूँ गणपत की। इस फ़िल्म की जबसे अनाउंसमेंट हुई थी तभी से हम इसको लेकर बहुत एक्साइटेड थे। एक्साइटमेंट इसलिए भी थी क्योंकि हमें ये सुनने को मिला था के इस फ़िल्म में टाइगर के साथ दो ऐक्ट्रेसेस नज़र आने वाली हैं।

Tiger Shroff, Kriti Sanon, (Source: Instagram | @tigerjackieshroff)

इस खबर के बाद हम सभी ये अनुमान लगाने लगे थे के ये दो एक्ट्रेस कौन होंगी। बीते कल टाइगर ने एक एक्ट्रेस की झलक शेयर की थी, जिसमें उनका चेहरा नज़र नहीं आ रहा था और टाइगर ने कहा था के वो आज अपनी फीमेल लीड का चेहरा दिखाएंगे। वेल आज हमें पता चल चुका है के गणपत में टाइगर की लव स्टोरी किसके साथ होगी। आपको बता दूँ इस फ़िल्म के टाइगर के साथ उनकी पहली को-स्टार यानि कृति सैनन नज़र आने वाली हैं।

जी हाँ, आपने सही पढ़ा, गणपत में टाइगर और कृति एक बार फिर साथ नज़र आएंगे।

यहाँ देखिये कृति का फर्स्ट लुक-

कृति और टाइगर दोनों ने ये लुक शेयर करते हुए लिखा के वो एक बार फिर साथ काम करने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं।

वैसे हम भी इस जोड़ी को एक बार फिर साथ देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं।