MissMalini logo
परिणीति चोपड़ा ने अनुष्का शर्मा के इंटरव्यू हैंडल करने से लेकर उनके को-एक्टर बनने के बारे में की बात

परिणीति चोपड़ा ने अनुष्का शर्मा के इंटरव्यू हैंडल करने से लेकर उनके को-एक्टर बनने के बारे में की बात

Yashi Verma
Parineeti Chopra, Anushka Sharma, (Source: Instagram | @parineetichopra, @anushkasharma)

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और अनुष्का शर्मा के बॉन्ड के बारे में हम सभी जानते हैं। परी ने अनुष्का के साथ लेडीज़ वर्सेस रिकी बहल से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। इस फ़िल्म के बाद कईं बार परी ये बोल चुकी हैं के वो अनुष्का को कितना अडॉर करती हैं और अब परी ने एक बार फिर अपनी पहली को-एक्टर के बारे में बात की।

हाल ही में सोशल मीडिया पर आस्क मी एनीथिंग सेशन के दौरान एक फैन ने परी ने अनुष्का के बारे में कुछ कहने को कहा जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा के वो कैसे बैंड बाजा बारात के टाइम अनुष्का के लिए इंटरव्यू हैंडल करती थी और तीन महीने में ही उनकी को-एक्टर बन गईं।

परी ने कहा-

मैं बैंड बाजा बारात में अनुष्का के इंटरव्यू मैनेज करने से लेकर 3 महीने में लेडी वर्सेस रिकी बहल में उनकी को-एक्टर बन गई। कितना कूल है ना? मैं उसी समय से हमेशा उन्हें देखती आई हूँ।

यहाँ देखिये स्टोरी-

Parineeti Chopra’s Instagram Story

सच में कितना कूल है ना ये?

आपका क्या कहना है इस बारे में?