MissMalini logo
बॉलीवुड स्टार्स ने इंस्टाग्राम पर खेला क्वारेंटाइन अंताक्षरी, यहाँ देखिये वीडियोज़

बॉलीवुड स्टार्स ने इंस्टाग्राम पर खेला क्वारेंटाइन अंताक्षरी, यहाँ देखिये वीडियोज़

Yashi Verma
Parineeti Chopra, Arjun Kapoor and Aparshakti Khurana (Source: Instagram | @missmalinibollywood)

कोरोनावायरस ने हमें घर पर रहने पर मजबूर कर दिया है। ना हम कहीं बाहर जा पा रहे हैं, ना काम पर जा पा रहे हैं और ना ही अपने दोस्तों से मिल पा रहे हैं। लेकिन अभी के लिये सबसे ज़रूरी भी घर पर रहना ही है। पर इसका ये मतलब तो नहीं के हम घर में रहकर अपने दोस्तों से इंटरैक्ट नहीं कर सकते और मज़े नहीं कर सकते। अब हमारे बॉलीवुड स्टार्स को ही देख लिजिये। इन्होंने अपने दोस्तों से टच में बने रहने का एक नया तारीका निकाला है, और वो है क्वारेंटाइन अंताक्षरी।

जी हाँ, हमारे बॉलीवुड स्टार्स वर्चुअल अंताक्षरी खेल रहे हैं। इसकी शुरुआत की ऐक्टर अपारशक्ती खुराना ने, जिसके बाद इसमें अर्जुन कपूर भी शामिल हो गए और उन्होंने ‘एक गरम चाय की प्याली‘ गाया। बस फिर क्या था, एक एक करके इस फन अंताक्षरी में  परिणीति चोपड़ा, विशाल – शेखर, अनन्या पांड़े, शशांक खैतान और करिश्मा तन्ना भी जुड़ गए।

यहाँ देखिये वीडियो-

है ना फन चैलेंज? वैसे आप सब भी अपने फ्रेंड्स के साथ ये ट्राय कर सकते हैं।