MissMalini logo
फातिमा सना शेख़ का कोविड-19 टेस्ट आया पॉज़िटिव

फातिमा सना शेख़ का कोविड-19 टेस्ट आया पॉज़िटिव

Yashi Verma
Fatima Sana Shaikh (Source: Instagram | @fatimasanashaikh)

देश की तरह बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी कोविड- 19 के केसेस बढ़ते जा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में हमें रणबीर कपूर, संजय लीला भंसाली, सतीश कौशिक, सिद्धांत चतुर्वेदी, तारा सुतारिया, आमिर खान, आर माधवन, रोहित सराफ़, कार्तिक आर्यन और विक्रांत मैसी के कोविड पॉज़िटिव होने की खबर आई है। जहाँ, कार्तिक, रोहित, आमिर और माधवन अभी भी होम क्वारंटाइन में है, वहीं अच्छी बात ये भी है के बाकी सभी एक्टर्स इस वायरस से रिकवर हो चुके हैं। लेकिन ये सिलसिला अभी खत्म नहीं हुआ है क्योंकि बीते कल हमें खबर मिली के फातिमा सना शेख का कोविड टेस्ट भी पॉज़िटिव आया है।

फातिमा ने ये खबर अपने सोशल मीडिया के ज़रिए दी इसी के साथ ये भी बताया के वो होम क्वारंटाइन में हैं।

उन्होंने लिखा –

मेरा कोविड-19 टेस्ट पॉज़िटिव आया है। और मैं सारे प्रीकॉशन्स और प्रोटोकॉल्स फॉलो कर रही हूँ और मैंने खुदको होम क्वारंटाइन भी कर लिया है। आपके कंसर्न और विशेस के लिए शुक्रिया। प्लीज़ सुरक्षित रहिए।

यहाँ देखिये-

Fatima Sana Shaikh’s Instagram Story (Source: Instagram | @fatimasanashaikh)

हम ये दुआ करते हैं के फातिमा जल्दी से इस वायरस को हर दें।