प्रियंका चोपड़ा और जोनस फैमिली हमें हमेशा कोई ना कोई गोल्स देती रहती हैं, कभी फैमिली गोल्स तो कभी कपल गोल्स, लेकिन इस बार प्रियंका के, सोफी टर्नर और जोनस ब्रदर्स (निक जोनस, जो जोनस, केविन जोनस ) के साथ मियामी में मिनी वेकेशन ने हमें बहुत से गोल्स एक साथ दे दिए हैं।

हालाँकि प्रियंका अब जोनस परिवार की हो चुकी हैं, लेकिन उनके अंदर का बॉलीवुड कीड़ा समय समय पर बहार निकलते रहता है।  कल हमने देखा के पीसी और उनकी फैमिली रणवीर सिंह की फिल्म सिम्बा के गाने पर डांस कर रहे हैं।

यहाँ देखें वीडियो-

वहीँ प्रियंका ने एक और वीडियो शेयर किया, जिसमे वह अपने हबी निक जोनस और सोफी टर्नर और जो जोनस के साथ करीना कपूर खान के गाने, ‘तरीफां’ पर डांस करते हुए नज़र आ रही हैं। इतना ही नहीं, इस वीडियो में प्रियंका, बेबो का नाम भी लेती हैं।

यहाँ देखें ये वीडियो-

वैसे निक जोनस का बॉलीवुड म्यूज़िक के लिए प्यार कभी छुपा नहीं है। प्रियंका ने अपनी फिल्म इज़ंट इट रोमांटिक के प्रमोशन के दौरान ये खुलासा किया था के निक बॉलीवुड म्यूज़िक को बहुत ज़्यादा पसंद करते हैं, और अपने फोटोशूट के दौरान बॉलीवुड म्यूज़िक ही चलाते हैं।

आखिर पीसी हमारी देसी गर्ल है, और जीजू में थोड़ा देसीपन ना आए ऐसा हो सकता है क्या?