Varun Dhawan, Natasha Dalal, (Instagram | @varundvn_lovers_fans)
Varun Dhawan, Natasha Dalal, (Instagram | @varundvn_lovers_fans)

बॉलीवुड की एक बिग फैट वेडिंग जिसका हम सभी को इंतज़ार है वो है वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी। वरुण और नताशा की शादी की खबरें पिछले साल से चल रही हैं। पहले सुनने में आ रहा था के ये दोनों लव बर्ड्स 2020 में समर वेडिंग करेंगे। हालाँकि पेंडिमिक की वजह से ये हो नहीं पाया। लेकिन अब खबर आ रही है के वरुण और नताशा 24 जनवरी को अलीबाग में शादी करने वाले हैं। बाकी पंजाबी शादियों की तरह ये शादी भी काफी ग्रैंड होने वाली है और इसमें भी सारी रस्में होने वाली है।

Arjun Kapoor, Janhvi Kapoor; Varun Dhawan, Natasha Dalal; Karan Johar (Source: Instagram | @arjunkapoor, @varundvn, @karanjohar)
Arjun Kapoor, Janhvi Kapoor; Varun Dhawan, Natasha Dalal; Karan Johar (Source: Instagram | @arjunkapoor, @varundvn, @karanjohar)

एक रस्म जिसकी तस्वीरें देखने का हम सभी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं वो है संगीत की रस्म। अब भई पंजाबी फैमिली है तो नाच गाना होना तो बनता ही है। तो ये संगीत की रस्म भी काफी ग्रैंड होने वाली है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट्स की मानें तो वरुण और नताशा की संगीत सेरेमनी में अर्जुन कपूर, जाह्नवी कपूर और करण जोहर परफॉर्म करने वाले हैं।

करण को हम पहले सोनम कपूर और आंनद आहूजा की शादी में भी परफॉर्म करते हुए देख चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने करिश्मा कपूर और करीना कपूर खान के साथ अरमान जैन की शादी में भी परफॉर्म किया था। अब वरुण और नताशा की शादी में उनका परफॉर्मेंस देखना काफी एक्साइटिंग होगा।

बात करें गेस्ट लिस्ट की, तो बॉलीवुड के कईं सितारे वरुण और नताशा की शादी में शामिल होंगे, जिनमे से सलमान खान, कटरीना कैफ, सारा अली खान, अनिल कपूर, रिया कपूर, हर्षवर्धन कपूर, नीतू कपूर, जैकी भगनानी, मलाइका अरोरा, शशांक खैतान, खुशी कपूर, मनीष मल्होत्रा और कियारा अडवाणी कुछ नाम हैं।

हम तो वरुण और नताशा की शादी के लिए बहुत एक्साइटेड हैं, आपका क्या कहना है?